Samagra Bharat News website

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के अभियान को आज चम्बल नदी की साफ सफाई करके मनाया गया

समग्र समाचार सेवा
कोटा, 2 अक्टूबर।
चम्बल बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान के संयोजक कुन्दन चीता ने बताया की प्रदूषित चम्बल को पुराने स्वरूप में लाने की कोशिश को लेकर चल रहे साफ सफाई अभियान को आज गांधी जयंती पर गांधी के स्वच्छ भारत के अभियान से जोड़ते हुए चम्बल तट छोटी समाध रामपुरा में चम्बल माता की जयकारे के साथ सघन सफाई अभियान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के अस्थि कलश जो चम्बल तट पर रखे हुए है वहां उनको श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ,कार्यक्रम में हम लोग,संस्था,मोदी कॉलेज,उस्ताद चौथमल पहलवान अखाड़ा,चम्बल सेना,जय हिंद क्रांतिसेना ,किसान संघटन,छावनी व्यापार संघ के गणमान्यजन मौजूद थे।

Exit mobile version