Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार  सेवा

नई दिल्ली, 2अक्टूबर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देश याद कर रहा है। आज यानी 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री और महात्मा गांधी की जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्‍ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्‍य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्‍व के कल्‍याण का मार्ग प्रशस्‍त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबाहदुर शास्त्री की जंयती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की जयंती पर भी राजघाट पर कोविंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version