Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और पत्‍नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमित

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 2अक्टूबर।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
ज्ञात हो कि डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार होप के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप का भी गुरुवार देर रात टेस्ट कराया गया। बताया जा रहा है कि होप इन दिनों ट्रंप के चुनाव अभियान में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहीं थीं। पिछले कुछ हफ़्तों से होप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं। इसलिए डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनाव अभियान से जुड़ी उनकी पूरी टीम पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है।

ट्रंप ने ट्वीट कर बताया, ‘मेलानिया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम तत्‍काल प्रभाव से अपना क्‍वारंटाइन और रिकवरी प्रोसेस शुरू करने जा रहे हैं।’

Exit mobile version