Site icon Samagra Bharat News website

जमीनी विवाद को लेकर कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

समग्र समाचार सेवा
बलिया,3अक्टूबर।

जमीनी विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव का है जहां शनिवार को सौतेले बेटा ने मां तारा देवी (45) पत्नी श्रीभगवान चौरसिया की धारदार अस्त्र (पहसुल) से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस ने घटना स्थल आरोपी पुत्र धर्मवीर उर्फ पंकज चौरसिया और पिता श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार भगवान चौरसिया की पहली पत्नी से तीन बेटिया व एक पुत्र पंकज थे। जिसमें दो बेटियों की शादी पहले ही हो गई थी और एक पुत्री की शादी के लिए उसे पैसो की आवश्यकता थी। भगवान चौरसिया ने अपनी दूसरी पत्नी तारा देवी के नाम जनपद फत्तेपुर में जमीन खरीदी थी। पंकज ने अपनी तीसरी बहन की शादी के लिए सौतेला मां तारा देवी से जमीन को बेचने का लगातार दबाव बनाता रहा। इसी बीच दो वर्ष पूर्व श्रीभगवान ने दूसरी पत्नी तारा देवी को छोड़ दिया था जिसके बाद वह अपने मायके चली गई लेकिन परसिया स्थित मकान के भारी वर्षा के कारण गिर जाने के कारण वह अपने घर परसिया आयी हुई थी।
शनिवार को सुबह घर के अंदर बाप-बेटे और उसकी पत्नी मौजूद थे कि इसी बीच जमीन बेचने को लेकर बेटे व सौतेली मां के बीच विवाद हो गया जिससे आक्रोशित बेटे ने पास रखे धारदार हथियार से उसके उपर हमला कर दिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर पिछले दरवाजे से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Exit mobile version