Site icon Samagra Bharat News website

सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रविवार सुबह 6 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,3 अक्टूबर।

सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims Exam 2020) में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं को दिल्ली मेट्रो रेल निगम को बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि रविवार को होने वाली सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे से ही मेट्रो के सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अब डीएमआरसी के ऐलान के बाद परीक्षार्थियों की राह काफी आसान हो गई है।

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग को तत्काल दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त से संवाद करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने आयोग को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को रविवार यानी 4 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की पूरी जानकारी देने और छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनसे दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह करने को कहा है।

Exit mobile version