Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिकी एयरक्राफ्ट में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर भराया ईंधन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच एक और बात सामने आ रही है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर ईंधन भराया है। यह पी-आठ एयरक्राफ्ट कई हथियारों से लैस था। इसमें दुश्मन के पनडुब्बियों और युद्धपोतों से निपटने के लिए मिसाइल और रॉकेट मौजूद थे इसके साथ ही यह अत्याधुनिक राडार से भी युक्त था।
जानकारी के मुताबिक यह विमान 25 सितंबर को पोर्ट ब्लेयर में कई घंटों तक रुका था।

बता दे किं चीन के साथ टकराव के बीच ही जुलाई में भारत और अमेरिका की नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के तट पर युद्धाभ्यास किया था। वहीं हिंद महासागर में भी दोनों देशों की सेनाओं ने युद्धाभ्यास किया था और भारत की आईएनएस तलवार ने उस समय अमेरिकी टैंकर से फ्यूल भी लिया था।

यह वही विमान है जो अमेरिका भारत को सौंपने वाला है। भारतीय नौसेना के बेड़े में पहले से आठ पी-8 विमान शामिल हैं, लेकिन अमेरिका से मिलने वाले नये विमान में कई सुधार किये गये हैं। अमेरिकी गश्ती विमान का अंडमान और निकोबार में उतरना चीन को खटक सकता है। पोर्ट ब्लेयर भारत के लिए सामरिक महत्व भी रखता है।

Exit mobile version