Site icon Samagra Bharat News website

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म खाली पीली हुई रिलीज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म खाली पीली रिलीज हो चुकी है। खाली पीली जैसा कि नाम से ही पता लगाया जा सकता है कि यह एक हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म है जिसमें आपको प्यार इमोशन और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म खाली पीली आज ZEEPLEX के साथ ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।

फिल्म की कहानी दो बचपन के प्रेमियों, पूजा (अनन्या पांडे) और ब्लैकी (ईशान खट्टर) पर आधारित है, जो जो किसी वजह से बिछड़ जाते हैं। लेकिन एक घटना उन्हें वापस मिला देती है। स्थिति ऐसी बन जाती है कि दोनों को पुलिस और गुंडों से बचकर भागना पड़ता है। फिल्म की शुरुआत ब्लैकी के टशन से होती है, जब वह जेल से बाहर निकलता है। वह एक टैक्सी चालक है और उसकी मुलाकात पूजा से तब होती है, जब वह अपनी शादी से भाग खड़ी होती है।

खाली पीली (Khaali Peeli) दो बचपन के प्रेमियों, पूजा (अनन्या पांडे) और ब्लैकी (ईशान खट्टर) की कहानी है, जो किसी वजह से बिछड़ जाते हैं। लेकिन एक घटना उन्हें वापस मिला देती है। स्थिति ऐसी बन जाती है कि दोनों को पुलिस और गुंडों से बचकर भागना पड़ता है। फिल्म की शुरुआत ब्लैकी के टशन से होती है, जब वह जेल से बाहर निकलता है। वह एक टैक्सी चालक है और उसकी मुलाकात पूजा से तब होती है, जब वह अपनी शादी से भाग खड़ी होती है। फिल्म में पहली बार आपको ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे डायलॉग भी हैं, जो आपको काफी पसंद आएगा।

Exit mobile version