Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

समग्र समाचार सेवा
रांची, 3 अक्टूबर
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का आज निधन हो गया है। कोरोना के संक्रमण से जंग जीतने के बाद भी हाजी हुसैन अंसारी ने शनिवार को रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इसी की वजह से उनका निधन भी हो गया। बता दें कि कल यानि शुक्रवार को हुसैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Exit mobile version