Site icon Samagra Bharat News website

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए की प्रार्थना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।
उत्तर कोरिया के राज्य मीडिया ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भगवान से प्रार्थना किया है कि उन्हें जल्दी से जल्दी कोरोना वायरस से ठीक हो जाए।

केसीएनए में कहा गया है कि किम ने ईमानदारी से उम्मीद की कि ट्रंप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे निश्चित रूप से इससे उबरेंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। निजी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसके बाद उकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

Exit mobile version