Site icon Samagra Bharat News website

रामविलास की तबीयत हुई खराब, एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक टली

समग्र समाचार सेवा
पटना, 3अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)के बीच सीट बंटवारे तक तमाम मुद्दों पर शाम खत्म होने वाला सस्‍पेंस अभी बरकरार रहेगा। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने से एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान व सांसद प्रिंस राज अस्पताल रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। वह हृदय से संबंधित परेशानी के कारण दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को उनकी कई जांच कराई गईं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें पहले से हृदय की बीमारी है। इस वजह से फॉलोअप जांच के लिए उन्हें भर्ती किया गया है।

Exit mobile version