Site icon Samagra Bharat News website

आखिरकर अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर तोड़ी चुप्पी

समग्र समातार सेवा
मुबई,4 अक्टूबर।
जी हां आखिरकर अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बॉलीवुड ड्रग्स के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनके अपील पर बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन देखने को मिला है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो जारी करके इस मुद्दे पर अपनी राय रखी फैंस से अपील की है कि पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक तराजू पर ना तौले। अक्षय के इस बयान पर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने समर्थन जताया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज बहुत भारी मन से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले कुछ हफ्तों में काफी कुछ देखने को मिला है। इतनी निगेटिवी है। समझ नहीं आता है, किसे बोलूं और क्या बोलूं। स्टार भले ही हम कहलाते हैं, लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है। हमने फ़िल्मों के जरिए हमारे देश के वैल्यू और कल्चर को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है। जब हमारे देश की जनता की सेन्टिमेंट की बात आई, हमने फ़िल्मों के जरिए उसे उठाया है।

अक्षय ने आगे कहा- अगर आज आपके सेंटिमेंट में गुस्सा है, तो वह हमारे सर-आंखों पर। सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मृत्यु के बाद ऐसे बहुत से इश्यूज़ आए हैं, जिन्होंने हमें भी इतना ही दर्द दिया है, जितना आप सबको। इन मुद्दे ने हमें अपने खुद के गिरेबान में झाकने को मजबूर किया है। हमारे फ़िल्म इंडस्ट्री की ऐसी बहुत-सी खामियों को देखने के मजबूर किया है, जिन पर ध्यान जाना बहुत जरूरी है। जैसे- नारकोटिक्स और ड्रग्स की बात हो रही है। मैं कैसे दिल पर हाथ रखकर आज आपसे झूठ बोल दूं कि ये प्रॉब्लम एक्जिस्ट ही नहीं करती है। जरूर करती है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि सब एक जैसे हैं। प्लीज़ सबको एक पैमाने पर ना तौले। इसके अलावा अक्षय कुमार ने मीडिया से भी कहा कि वह अपनी आवाज़ उठाते रहे। लेकिन मुद्दे पर संवेदनशीलता रखनी चाहिए। इसके अलावा अक्षय कुमार में इंडस्ट्री में बदलाव के लिए प्रयास की बात की

बता दें कि अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री से समर्थन उभरकर सामने आया है। करण जौहर से आर्ट वाली इमोजी के साथ रीट्वीट किया। वहीं, सिद्धार्थ मलोहत्रा ने अक्षय कुमार के प्रति सम्मान जताया।

Exit mobile version