Site icon Samagra Bharat News website

बूलगढ़ी में सपा व आरएलडी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बेरीकेडिंग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

समग्र समाचार सेवा

हाथरस, 4 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बूलगढ़ी गांव की मृत युवती के परिवारी वालों से मिलने के लिए राजनैतिक दलों के पांच नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को मिलने की अनुमति का निर्देश अब जिला और पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ आए कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा दिया। इनके पथराव करने के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा है। इसी बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी समर्थकों के साथ गांव की ओर बढ़ रहे हैं। गांव में इन दलों के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए अब अतिरिकत बल की मांग भी की गई है। इससे पहले आरएलडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांव बूलगढ़ी पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।

Exit mobile version