Site icon Samagra Bharat News website

इरफान पठान और हरभजन ने कप्तान धोनी के उम्र पर ली चुटकी!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर।
आईपीएल 13 में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। सीएसके को अब तक खेले गए चार मैचों में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह फैंस ही नहीं अपने साथी खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए हैं।
इरफान पठान और हरभजन ने कप्तान धोनी के उम्र पर चुटकी ली है।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी अपने फिटनेस को लेकर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। इरफान पठान ने इसी बात पर निशाना साधते हुए कहा था, ”कुछ लोगों के लिए उम्र महज आंकड़ा है, जबकि दूसरों के लिए वह उन्हें टीम से निकालने का कारण।”

हरभजन ने इरफान पठान की बात पर पूरी सहमति जताते हुए कहा कि इरफान पठान मैं तुम्हारी बात के साथ 10000000 परसेंट सहमत हूं।

बता दें कि हरभजन का निशाना साधना इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि स्टार स्पिनर आईपीएल में पिछले दो साल धोनी की अगुवाई में ही खेला है। हरभजन सिंह हालांकि निजी कारणों से इस सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

Exit mobile version