Site icon Samagra Bharat News website

रामविलास पासवान का हुआ दिल का ऑपरेशन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है ईलाज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में ईलाज चल रहा है जहां उनका दिल का ऑपरेशन किया गया। उनके बेटे और ललोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से चिराग पासवान ने कहा, “पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। ज़रूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

ज्ञात हो कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में मिल रही सीटों की संख्या को स्वीकार करने की पेशकश पर निर्णय किया जााना था, लेकिन रामविलास पासवान के बीमार होने के कारण से टाल दिया गया।

Exit mobile version