Site icon Samagra Bharat News website

ग्रेटर नोएडा में मकान के छत का छज्जा गिरने से मची अफरातफरी, एक की मौत एक घायल

समग्र समाचार सेवा
ग्रेटर नोएडा, 5 अक्टूबर।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पुराने मंदिर वाली गली में बने एक मकान का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज शारदा अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कस्बा चौकी क्षेत्र स्थित पुरानी मंदिर वाली गली में शंकर सरकार अपने परिवार के साथ रहते थे। कस्बे में उनका अपना मकान है। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब शंकर व एक अन्य व्यक्ति घर के बरामदे में मौजूद थे तभी अचानक छत का छज्जा गिर गया।

आशंका जताई गई है कि घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग के चलते हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मकान मालिक शंकर की मौत हो गई व उसके साथ ही की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सूचना के आधार पर जानकारी एकत्र की जा रही है।

Exit mobile version