Site icon Samagra Bharat News website

हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए आप नेता संजय सिंह के ऊपर फेंकी गई काली स्याही

समग्र समाचार सेवा
हाथरस,5 अक्टूबर।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेृतत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर में मृत दलित बालिका के परिवार के लोगों से मिला। बता दें कि वापसी के वक्त आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर वापसी के समय काली स्याही फेंकी गई और पीएफआइ के दलाल कहकर जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग कर इनको वहां से निकाला।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक राखी बिड़लान, पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता हरपाल सिंह चीमा के साथ दिल्ली के विधायक रोहित म्हरौलिया व पवन शर्मा भी थे। इन सभी ने बूलगढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की। इसके साथ ही इन सभी ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भी आश्वासन दिया। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त परिवार को राशन तथा सब्जी भी प्रदान की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकार का बयान झूठा और हास्यास्पद है। सरकार ने जनता को मुद्दों को भटकाने की कोशिश है। हमारी तो यही मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दीजिए।

Exit mobile version