Site icon Samagra Bharat News website

दलित नेता शक्ति मलिक की रविवार को गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

समग्र समाचार सेवा
पटना, 5अक्टूबर।

बिहार के पूर्णिया में दलित नेता की हत्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि केहाट थाना इलाके में रविवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तेजस्वी, तेजस्वी के साथ-साथ अनिल कुमार साधु , मनोज, सुनीता और कालो पासवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शक्ति मलिक ने तेजस्वी यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप
शक्ति मलिक की पत्नी ने पुलिस से बताया कि उनके पति आरजेडी से निकाले जाने के बाद एक निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा और अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर आनंद पांडेय ने वारदात स्थल पहुंच कर जांच किया था। पुलिस ने वारदात स्थल से एक खोखा और देशी कट्टा बरामद किया है। हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी से निष्कासित कर दिए गए मलिक पड़ोसी जिले अररिया के रानीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे।

जेडीयू ने की सीबीआई जांच की मांग
राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी ने शक्ति मलिक से 50 लाख रुपये पहले और 20 लाख रुपये टिकट फाइनल होने के बाद मांगें थे और इससे इनकार करने पर शक्ति मलिक को जातिगत टिप्पणी, अपशब्द कहे गए। फिर रविवार सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेडीयू नेता अजय आलोक ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराए।

Exit mobile version