Site icon Samagra Bharat News website

JEE Advanced 2020 Result: नतीजे घोषित, लड़को में चिराग फलोर तो लड़कियों में कनिष्का मित्तल ने किया टॉप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर।
ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए गए। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की , तो लड़कियों में कनिष्का मित्तल ने AIR-17 के साथ टॉप किया। नतीजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) की ओर जारी जारी किए गए। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट चेक किए जा सकते हैं। जेईई एडवांस में भाग लेने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड/कट ऑफ मार्क चेक कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1.6 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और कोरोना वायरस के चलते 96 फीसदी छात्रों ने इसमें भाग लिया था।

जेईई एडवांस की परीक्षा में 1.5 लाख छात्रों ने जेईई एडवांस के दोनों पेपर में भाग लिया था जिनमें से केवल 43 हजार छात्रों को ही सफलता मिली है। जेईई एडवांस के रैंक होल्डर छात्र ही JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

1,50,838 उम्मीदवारों में से 43,204 उम्मीदवारों ने JEE (Advanced) 2020 परीक्षा क्वालीफाई की है।

Exit mobile version