Site icon Samagra Bharat News website

जालौन में हुआ दर्दनाक हादसा- बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो की मौत

समग्र समाचार सेवा
जालौन, 5 अक्टूबर।

उत्तर के जालौन में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मोत हो गई। घटना जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की है।
जहां बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक पर सवार दोनो ययुवको की मौके पर ही मैत हो गई।
बता दें कि दोनो युवक उरई रोड ग्राम पन्यारा व भदारी जा रहे थे तभी एक बेलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनो मृतक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करयावली के रहने वाले है। जिसमे 30 बर्षीय राम किशोर पुत्र मंगली व दिनेश पुत्र नारायण है।
राहगीरो ने 112 पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने एम्बुलेंस को बुलाकर कोंच सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सीएचसी पर प्रभारी निरीक्षक इमरान खान मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे है।
युवको की मौत से घर औऱ परिवार में मातम छाया हुआ है।

Exit mobile version