Site icon Samagra Bharat News website

रिया और शौविक चक्रवर्ती की ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 6अक्टूबर।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 18 आरोपियों को आज कोर्ट ने राहत नहीं मिली है। सत्र न्यायालय ने आज रिया एवं शौविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
बता दें कि आज सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही थी इसलिए आज कोर्ट ने सुनवाई की फिलहाल रिया की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

ज्ञात हो कि रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पहले भी सत्र न्यायालय से खारिज हो चकी है।

एनडीएपएस की विशेष अदालत ने रिया की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई है। 8 सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया समेत 18 लोगों की अब तक तीन बार न्यायिक हिरासत बढ़ा जा चुकी है। इससे पहले 6 अक्टूबर तक हिरासत में रखा गया था जिसे आज बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दिया गया है।

Exit mobile version