Site icon Samagra Bharat News website

राजौरी में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहिद

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 6अक्टूबर।
एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी जवानों ने सोमवार को बिना किसी उकसाने के गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इस सेक्टर में गोलीबारी की। जिसके बाद हमारे जवानों ने दुश्मन की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन इस दौरान सुबेदार सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि सुबेदार सिंह साहसी, अति उत्साही और कर्मठ जवाने थे। देश उनके योगदान और बलिदान को सदैव याद रखेगा।

Exit mobile version