Site icon Samagra Bharat News website

नौकरी का झांसा देकर बहनो का हुआ सौदा, 2 महिने तक हुई शोषण का शिकार

समग्र समाचार सेवा

नागपुर, 6 अक्टूबर।

नौकरी की तलाश कर रही दो बहनों को भारी पड़ गया, जब युवतियों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें बेच दिया गया और महिनों उनका शारिरीक शोषण किया गया। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां अच्छी नौकरी का वादा कर दो लड़कियों को बेचने का मामला सामने आया है।
दोनों लड़कियां रिश्ते में बहन लगती हैं, जिन्हें एक लाख 90 हजार रुपये में बेचा गया था, हालांकि पुलिस ने दोनों बहनो को बचा लिया है।

बता दें कि नागपुर के एक व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में अच्छी नौकरी का झांसा देकर 20 और 24 साल की,  दो बहनों का सौदा कर दिया। दो लोगों ने बतौर सेक्स स्लेव लड़कियों का लगभग 2 महीने तक शोषण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौकरी की तलाश में दोनों लड़कियों की मुलाकात माया नामक महिला और उसके पति आकाश श्रीवास के हुई। उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में अच्छी सैलरी का झांसा देकर लड़कियों का दो अलग-अलग लोगों के साथ सौदा कर दिया। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की दोनो लड़कियों में से एक की उम्र 20 और दूसरी 24 साल है।

लड़कियों के लापता होने से पूरा परिवार परेशान हो गया, उनमें से एक ने जब घर पर फोन किया तो परिवारवालों के रिपोर्ट के बाद हरकत में आई, पुलिस की मदद से उन्हें बचा लिया गया।

Exit mobile version