Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 7अक्टूबर।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारतीय वायुसेना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना विश्व के सर्वश्रेष्ठ वायुसेना में से एक है और वे सीमा में हमेशा मुस्तैद रहकर देश की रक्षा करते हैं। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय वायु सेना का एक आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ को गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है और यह महाभारत के महायुद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र की युद्धभूमि में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है। इसी प्रकार भारतीय वायु सेना राष्ट्र की रक्षा में वांतरिक्ष शक्ति का प्रयोग करते हुए शत्रुओं का दमन करने का लक्ष्य करती है और यह हम सबको प्रेरणा देती है। वायुसेना ने कई युद्धों में अपना पराक्रम दिखाया है और दुश्मन देशों को धूल चटाया है तथा विजय प्राप्त की है।

Exit mobile version