Site icon Samagra Bharat News website

कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत

समग्र समाचार सेवा

रसड़ा, 7 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर सुलुई ग्राम में मंगलवार की सायं लगभग 4 बजे कच्ची दिवार गिरने से वृद्ध महिला चंद्रावती (65) पत्नी चंद्रिका प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला अपने घर में मौजूद थीं कि इसी समय घर की कच्ची दिवार उसके ऊपर आ गिरी। लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल रसड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version