Site icon Samagra Bharat News website

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज- अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो

समग्र समाचार सेवा
हरियाणा,7अक्टूबर।
कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को निशाना बना रहे है। अब हरियाणा में आ चुके राहुल ने एक बार फिर मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम जी अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो और सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। बता दें कि पंजाब में तीन दिन की किसान यात्रा करने के बाद राहुल गांधी अब हरियाणा में आ चुके हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने तीन दिन पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसके बाद वो मंगलवार को हरियाणा पहुंचे और यहां दो दिन तक सभाएं करेंगे. इसके बाद दिल्ली में इस खेती बचाओ यात्रा का समापन होगा।
राहुल ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि ‘देश आपसे कुछ पूछ रहा है। पंजाब स्थित पटियाला में हुई किसान रैली के बाद एक प्रेस वार्ता का वीडियो शेयर कर राहुल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. 2.19 सेकेंड के वीडियो में राहुल गांधी के कई सवाल हैं जो उन्होंने पीएम से पूछे हैं। वायनाड सांसद ने कोरोना से लेकर चीन तक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। उ
कोरोना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि ‘एक आदमी आपसे फरवरी में कह रहा है कि कोरोना से देश की इकॉनमी को जबर्दस्त चोट पहुंचेगी, दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि 22 दिन में यह लड़ाई जीती जाएगी. समझ किसको यह आप तय करिए।

Exit mobile version