Site icon Samagra Bharat News website

अक्षरा सिंह ने गाया ‘चौराहे पे गोली मारो’गाना, हुआ जबरजस्त वायरल

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 8अक्टूबर।

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाथरस कांड और देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’गाना गाया जो वायरल हो गया है।

बता दें कि दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर ‘चौराहे पे गोली मारो’ गाना गया है। यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है, ‘चौराहे पे गोली मारो’।

इस गाने का लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी यदि कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।

Exit mobile version