Site icon Samagra Bharat News website

सौ रुपए प्रति किलो के पार हुई अरहर दाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर।

कोरोना महामारी में जहां एक तरफ वैश्वित आर्थिक स्थिति खऱाब हुई है, वहीं रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो गई है। दाल की कीमत सौ रुपए प्रति किलो पार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत सप्लाई में कमी होने की वजह से बढ़ी है। कीमत बढ़ने की एक वजह जमाखोरी को भी माना जा रहा है। पिछले एक महीने में ही इसकी कीमतो मे तेजी आई है।

दिल्ली में 5 सितंबर को जो अरहर की दाल 98 रुपए प्रति किलो मिल रही थी, उसकी कीमत 5 अक्टूबर को 107 रुपए हो गई। पटना और रायपुर में जो अरहर दाल 90 रुपए प्रति किलो मिलती, उसकी कीमत अब 100 रुपए प्रति किलो हो गई है। गुवाहाटी में 85 रुपए प्रति किलो मिलने वाली अरहर दर पर एक महीने में 15 रुपए और भुवनेश्वर मे मिलने वाली अरहर दाल पर 18 रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हो गई है।
आगामी समय में इसे औऱ बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version