Site icon Samagra Bharat News website

आज भी नहीं हुआ पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर।
पेट्रोल और डीजल के दामों में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। डीजल की कीमत में एक और दो अक्टूबर को गिरावट रही थी, जबकि पेट्रोल का दाम आज लगातार 16 वें दिन स्थिर रहा। पिछले एक माह में डीजल तीन रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-

शहर डीजल पेट्रोल

दिल्ली 70.46 81.06

मुंबई 76.86 87.74

कोलकाता 73.99 82.59

चेन्नई 75.95 84.14

Exit mobile version