Site icon Samagra Bharat News website

फेसबुक पर भावुक हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

समग्र समाचार सेवा
पटना, 8अक्टूबर।

वीआरएस लेकर राजनीति में आए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को विधानसभा चुनाव में जेडीयू का टिकट नहीं मिल सका है। कायास लगाए जा रहे थे|  बिहार की बक्सर सीट से गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने की संभावनाएं है,  लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर सीट से अपने उम्मीदवार के तौर पर परशुराम चतुर्वेदी के नाम की घोषणा कर दी। इसके बाद मीडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले गुप्तेश्वर पांडेय ने एक पोस्ट लिखा है और अपने शुभचिंतकों से धैर्य धारण करने की अपील की है।

गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने फेसबुक पर पोस्‍ट लिखा, ‘अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूं. मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूं. मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा, लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा|  हताश निराश होने की कोई बात नहीं है. धीरज रखें. मेरा जीवन संघर्ष में ही बीता है|  मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूंगा|  कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन न करें| बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है| अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहां के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें!’

Exit mobile version