Site icon Samagra Bharat News website

गर्भावस्था के बाद मां की अच्छी सेहत के लिए ऐसे बनाएं पंजीरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर।

गर्भावस्था के बाद मां की अच्छी सेहत के लिए पंजीरी दी जाती है। पनजीरी घी और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण है जो गर्भावस्था के बाद मां के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होती है। पंजीरी आसानी से तैयार होने वाला और स्टोर करने वाला स्नैक्स है जो गर्भावस्था के बाद मां के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

पंजीरी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट स्नैक है जो गर्भावस्था के बाद शरीर को हील करता है। इसमें घी, सूखे मेवे, गुड़ की चीनी, आटा, खशखश मौजूद होता है। ये सभी चीजें बॉडी को एनर्जी देने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

आइए जानते है पंजीरी बनाने की विधि-

सामग्री: 

1 कप घर का बना घी,1 कप आटा या गेहूं, 4 कप – बादाम, नारियल, काजू, पिस्ता और तिल, कद्दू, मगज और सन बीज और मूसली,सब चीजे क्रश की हुई,1 बड़ा चम्मच – गोंड, क्रश किया हुआ,1 बड़ा चम्मच – फॉक्स नट्स, 2 बड़े चम्मच – खशखश,½ छोटा चम्मच – कमरकस,1 कप – गुड़ का पाउडर।

पंजरी बनाने की विधि :

> आटे को घी में भूनें और फिर कुचले हुए गोंद को उसमें डालें। 2 मिनट के बाद, भुनी हुई फोक्स नट, खशखश, कमरख, मूसली को दो मिनट के        लिए और पकाएं।
> हल्की आंच पर सभी सूखे मेवों को गुड़ के पाउडर के साथ मिलाएं और चलाते रहें।
> गैस बंद कर दें और इसे स्टोर करने से पहले ठंडा होने दें।
> अब पंजीरी खाने के लिए तैयार है।

Exit mobile version