Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई पुलिस ने किया टीआरपी रैकेट का खुलासा, 2 को किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 8 अक्टूबर।
मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि टेलीविजन रेटिंग अंक (टीआरपी) में हेरफेर का खुलासा कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की डिटेक्शन क्राइम ब्रांच ने टीआरपी रैकेट का खुलासा कर दो मराठी चैनल के मालिकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एक अन्य भाषा का टीवी चैनल भी टीआरपी के हेरफेर में शामिल है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, चाहे कोई निदेशक हो, प्रमोटर हो या अन्य कोई कर्मचारी हो।
बताया जा रहा कि इन चैनलों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है और टीआरपी रैकेट के लिए जिम्मेदार लोगों को समन भेजने के तैयारी हो रही है। मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने बताया एक राष्ट्रीय टीवी समाचार चैनल मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में टीआरपी रैकेट में शामिल था।

Exit mobile version