Site icon Samagra Bharat News website

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो में राफेल और तेजस ने दिखाया करतब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर।

गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में आज 88वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर चल रहे एयर शो के दौरान राफेल और तेजस ने उड़ान भरी। IAF चीफ एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वह राष्ट्र को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में कभी भी तैयार रहेगी।

चिनूक हेलीकॉप्टर का करतब
वायुसेना दिवस समारोह में ट्राई कलर फार्मेशन में उतरते आकाशगंगा पैराजम्पर्स टीम के सदस्यों ने लोगों को मन मोह लिया। इस मौके पर आकाश गंगा टीम के जांबाज ने पैराजंपिंग की।

वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना की ताकत बने सभी विमानों को दिखाया गया है। इनमें विश्व के सब्स उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक राफेल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, चिनूक हेलिकॉप्टर, मिग-29, आकाश मिसाइल, ध्रुव हेलिकॉप्टर, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, रोहिणी रडार सिस्टम, अपाचे हेलिकॉप्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान शामिल हैं।
गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में परेड ग्राउंड पर वायुसैनिकों ने कदमताल से एकता का प्रदर्शन किया तो आकाश में राफेल, तेजस और सुखोई पराक्रम दिखाए। समारोह में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, नेवी और थल सेना प्रमुख भी मौजूद रहे।

नेवी चीफ एडमिरल कर्मवीर सिंह, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरावे ने वायुसेना दिवस समारोह में वायुसैनिकों को सलामी दी।

बता दे कि कार्यक्रम की शुरुआत पैराजंपर टीम आकाशगंगा ने की जिसमें टीम के सदस्य आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट से एयरफोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड पर उतरेंगे। गरुड़ कमांडो माक डिल कर घुसपैठिये को पकड़ेंगे।
एयर शो में चिनूक और अपाचे हेलीकाप्टर तीनों सेनाओं के प्रमुखों को सलामी देंगे। राफेल, तेजस और सुखोई की तिकड़ी ट्रांसफार्मर फार्मेशन बनाकर लोगों को अपनी ताकत दिखाएगी। इसके साथ ही सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम के आकाशीय करतब लोगों को रोमांचित करेंगे और विंटेज विमान टाइगरमोथ और डकोटा लोगों को वायुसेना के एतिहासिक शौर्य से रूबरू करवाएंगे।

Exit mobile version