Site icon Samagra Bharat News website

अपने बेटे को एक्टर बनाना चाहते है सैफ अली खान, शेयर की दिल की बात

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 8अक्टूबर।

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर को एक्टर बनते देखना चाहते हैं।
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग अभी से ही बहुत लम्बी है। वह एकलौते स्टार किड हैं, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। सैफ एक दिन अपने इस छोटे नवाब को एक्टर बनते देखना चाहते हैं।

सैफ अली खान ने कहा, “किसी एक फ्राइडे को तैमूर अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।”
बता दें कि तैमुर सैफ के दूसरी पत्नि करीना के बेटे है। उनकी पहली पत्नि अमृता से भी उनके दो बच्चे है- इब्राहिम और सारा अली ख़ान ।
सारा अली खान बतौर एक्टर फिल्मो में अपने करियर की शूरूआत कर चुकी है।

Exit mobile version