Site icon Samagra Bharat News website

धमाकेदार है अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की लक्ष्मी बम का ट्रेलर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अक्टूबर।

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म लक्ष्मी बम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार पहली बार ट्रांसजेंडर किरदार में नज़र आ रहे है। लक्ष्मी बम इस साल दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ की जा रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।

‘लक्ष्मी बम’ में हॉरर और थ्रिल और कॉमेडी का मेलजोल काफी इंटरेस्टिंग है। फ़िल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर ‘मुनि 2- कंचना’ का आधिकारिक रीमेक है। ट्रेलर काफ़ी दिलचस्प है और फ़िल्म देखने के लिए उत्सुकता जगाता है। अक्षय ने एक्शन, ड्रामा, इमोशन से लेकर कॉमेडी फ़िल्में की हैं, मगर इस बार वो अलग ही रंग में हैं। भूलभुलैया के बाद अक्षय की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी है।

लक्ष्मी बम अगले महीने 9 तारीख़ को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। अक्षय ने ट्रेलर शेयर करने के साथ लिखा- जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने के लिए लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी।

लक्ष्मी बम की कहानी के अनुसार, अक्षय के किरदार में एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है, जिसे एक बदला लेना है और इसके बाद सभी की ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

इससे पहले अक्षय ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके ट्रेलर रिलीज़ होने के समय का ख़ुलासा किया और एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी नज़र आ रही हैं। यह फ़िल्म के एक गाने की तस्वीर है।

Exit mobile version