Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई पुलिस प्रमुख के दावे पर भड़के अर्नब गोस्वामी, करेंगे मानहानि का मुकदमा

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,9अक्टूबर।
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने कम से कम तीन टीवी चैनलों के टीआरपी आंकडों में हेरफेर करने के एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने वाले मुंबई पुलिस के गुरूवार के दावे पर जवाब देते हुए कहा कि चैनल ने महाराष्ट्र में इससे पहले जो मामले उठाए हैं, उससे भड़के हुए महाराष्ट्र सरकार ने चैनल को निशाना बनाया है और झुठे आरोप लगाए है।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ वे आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख पर रिपब्लिक टीवी के खिलाफ ‘झूठे आरोप’लगा रहा है क्योंकि चैनल ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में उनसे सवाल किए थे।

गोस्वामी ने कहा “सुशांत सिंह राजपूत मामले में श्री सिंह की जांच पर संदेह है और इस तरह का बयान एक हताशा भरा कदम हैं क्योंकि पालघर मामले ,सुशांत सिंह राजपूत केस या अन्य मामलों को रिपब्लिक टीवी ने काफी जोर शोर से उठाया था। लेकिन इस तरह के कदमों से चैनल पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इस तरह का लक्षित प्रयास चैनल के हर कर्मचारी के संकल्प को ही मजबूत करेगा। चैनल सच्चाई के लिए है और कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेगा।”

उन्होंने कहा “परम बीर सिंह आज पूरी तरह से उजागर हो गए हैं क्योंकि ब्राडकास्ट आडियंस रिसर्च कौंसिल ने एक भी शिकायत में रिपब्लिक टीवी का उल्लेख नहीं किया है। उन्हें इस मामले में एक आधिकारिक रूप से माफनामा जारी करना चाहिए और अदालत में हमसे सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए ।”

Exit mobile version