Site icon Samagra Bharat News website

सुबह की सैर पर निकले भाजपा विधायक के मामा की हत्या

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद, 9अक्टूबर।

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी को स्कूटी सवार बदमाशों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।

जानकारी के मुताबिक नरेश त्यागी सरकारी ठेकेदार थे। वह पीडब्ल्यूडी और आरईइस विभाग आदि में ठेकेदारी करते थे। सुबह करीब 5:30 बजे वह जदयू महासचिव केसी त्यागी के आवास के सामने बने पार्क में घूमने जा रहे थे तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

जान बचाने के लिए नरेश त्यागी करीब 70 मीटर तक भागे, लेकिन जमीन पर गिर पड़े इसके बाद शूटर्स ने उनके सिर में दो गोली और मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दे कि नरेश त्यागी मूल रूप से मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सारा के रहने वाले थे। नरेश त्यागी के दो बेटे शेखर और अश्वनी त्यागी भी नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version