Site icon Samagra Bharat News website

दक्षिण कोरिया में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समग्र समाचार सेवा
सोल,9 अक्टूबर।

दक्षिण कोरिया के उल्सान शहर में एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार रात आग लग गई,  जिससे धुएं में दम घुंटने से लोग बीमार हो गए। बता दें कि कम से कम 88 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी ‘योनहाप’के अनुसार स्थानीय समयानुसार,  शुक्रवार अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर 33 मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान धुएं के कारण दम घुंटने से कम से कम 88 लोग बीमार हो गये जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दमकल कर्मियों का तलाश एवं बचाव अभियान जारी था।

Exit mobile version