Samagra Bharat News website

महात्मा गांधी जी ने कहा है कि आप चमड़ी नहीं इंसान की आत्मा को छुए-लेडी सिंघम किरण सेठी

शिव कुमार कोहली

नई दिल्ली.8 अक्तूबर।
लेडी सिंघम फेम किरण सेठी ने कर दिखाया कमाल।


जी बी रोड श्रधानंद मार्ग का चार्ज लेते ही चौकी इंचार्ज का पदभार संभालते ही समाज के सबसे निचले पायदान से भी नीचे जीवन जीने वाली सेक्स वर्कर्स के लिए हेल्थ कैंप लगाया। यह एक बहुत बड़ा काम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस और एम्स के डॉक्टरों के साथ मिलकर।

 

किरण सेठी और बहुत सारे कार्यक्रम इनके उत्थान के लिए चलाने जा रही है। मेरी नैना सोसाइटी को इस काम के लिए साथ जोड़ा गया है। इस हेल्थ चेकअप केम्प में उम्मीद से ज्यादा सेक्स वर्कर्स ने आकर अपना हेल्थ चेकअप करवाया और उनकी बहुत सारी परेशानियों को भी सुना गया।

किरण सेठी ने अपराधियों पर भी लगाम कसने की मुहिम छेड़ दी है।

जब मैंने इनको रघुपति राघव राजा राम भजन सुनाया तो सब ने मिलकर मेरे साथ इस गीत को गाया। यह मेरे जीवन का बड़ा ही अद्भुत अनुभव था।

इस मौके पर पुलिस विभाग के सीनियर पुलिस ऑफिसर एम्स के डॉक्टरों की टीम और मेरी नैना सोसाइटी की टीम मीडिया से जुड़े हुए लोग समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

किरण सेठी ने उनके रहने वाली जगहों पर ही जाकर सेक्स वर्कर को योग की विशेष ट्रेनिंग दी। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा कि इंसान किस हद तक जाकर सेवा कर सकता है।

काम वो करो जो निशान छोड़ जाए।

Exit mobile version