Site icon Samagra Bharat News website

बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी

समग्र समाचार सेवा
पटना,9अक्टूबर।

बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण में 94 सीट पर 03 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार में विधानसभा की 243 में से 94 सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इसके साथ ही आज प्रथम चरण में 71 सीट के पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। इस चरण के उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे वहीं 28 अक्टूबर को मतदान होगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरण में 28 अक्टूबर, 03 नवंबर और 07 नवंबर को मतदान कराया जाना है। दस नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।

Exit mobile version