Site icon Samagra Bharat News website

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए आई एक स्कीम, अब कर सकेंगे ऑनलाइन डिलीवरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 अक्टूबर।
कोरोना का प्रभाव छोटे से लेकर बड़े सभी कारोबारियों पर पड़ा है। यहां तक की स्ट्रीट फूड वेंडर भी इससे खासे प्रभावित हुए हैं। ऐसे ही लोगों को मौजूदा माहौल से उबारने के लिए पीएम मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स को जोड़ने की मुहिम शुरू की है।

जानकारी के अनुसार इस मुहिम के तहत स्ट्रीट फूड वेंडर को ऑनलाइन प्लेटफार्म दिया जाएगा। स्विगी जैसी बड़ी कंपनी के साथ जोड़कर उन्हें अपने कारोबार को फैलाने का मौका दिया जाएगा, लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्ट्रीट फूड वेंडर को यह 6 ज़रूरी काम करने होंगे। पीएम स्वनिधि योजना के अनुसार स्ट्रीट फूड वेंडर को सबसे पहले पेन नंबर लेना होगा। फिर FSSAI में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एप चलाने और अपने मेन्यू का डिजिटाइजेशन करने के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग लेनी होगी।

इसके साथ ही हर सामान की कीमत निर्धारित करनी होगी। सबसे जरुरी पैकिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाना होगा। जिसके बाद ही दुकानदार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी के क्षेत्र में जानी मानी कंपनी स्विगी से जोड़ा जाएगा। इसके पीछे सरकार का मकसद स्ट्रीट फूड वेंडर को न सिर्फ तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है बल्कि उनकी इनकम के नए रास्ता खोलना भी है। अब स्ट्रीट फूड के शौकीनों को घर बैठे अपने लजीज़ व्यंजनों का स्‍वाद लेने का मौका मिलने जा रहा है. नई योजना में पहले अहमदाबाद, चैन्नई, दिल्ली, इंदौर और वाराणसी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत की जाएगी।

Exit mobile version