Samagra Bharat News website

कांग्रेस ने यूपी में विधान सभा उपचुनाव के लिए घोषित किए पांच प्रत्याशी

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 10 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के सात विधान सभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को नामांकन शुरू होने के पहले दिन अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद अमरोहा जिले की नौगवां सादात, बुलंदशहर सदर, फीरोजाबाद की टूंडला, कानपुर की घाटमपुर और देवरिया जिले में देवरिया सदर सीट से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस उन्नाव की बांगरमऊ सीट से पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट ही ऐसी बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

Exit mobile version