Site icon Samagra Bharat News website

बेहद शर्मनाक: आईपीएल में हार के बाद, धोनी की बेटी जीवा को मिली रेप की धमकी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।

आईपीएल में हार के बाद बेहद ही शर्मनाक बात सामने आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने धमकी दी है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह धमकी मिली। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। महिलाएं में इस मामले को लेकर बहुत आक्रोश है।

अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा, हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है? वहीं, कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं?

इस तरह की घटिया सोच वालों के लिए क्रिकेट फैंस में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोगों की मांग है कि जीवा को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Exit mobile version