Site icon Samagra Bharat News website

जाह्नवी कपूर ने शेयर की बेली डांस वीडियो, फैंस हुए दीवाने

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,10 अक्टूबर।
वैसे तो आए दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते है लेकिन उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसने इंटरनेट पर जमकर धमाल मचाया है। जिसमें जाह्नवी जबरदस्त बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वैसे बता दें, यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन जाह्नवी ने ऐसा बेली डांस किया है कि लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है, इसलिए यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि जाह्नवी के इस बेली डांस वाले वीडियो को सेलिब्रिटी डांस टीचर संजना मुथरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगस्त में शेयर किया था, जिस पर अब तक लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कमेंट्स में लोग जाह्नवी के इस डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Exit mobile version