Site icon Samagra Bharat News website

मेरी संपत्ति 300 वर्ष पुरानी है और यदि मैं किसी परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं तो इसमें क्या गलत है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

समग्र समाचार सेवा
ग्वालियर, 10 अक्टूबर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला है। कांग्रेस द्वारा लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए जा रहे आरोपों के क्रम में ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मेरे परिवार की यह संपत्ति मेरी 300 साल पुरानी है और सवाल तो मैं उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महाराजा बने हुए हैं।
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं तो इसमे गलत क्या है। ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस के आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ही घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में तो नए महाराज पैदा हो गए हैं।

Exit mobile version