Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तान ने भी चाइनीज ऐप TikTok को किया बैन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।

चीन के दोस्त पाकिस्तान ने भी चीनी ऐप टिकटॉक को बैन कर पाक को बड़ा झटका दिया है।
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट की माने तो टिक टॉक द्वारा गैरकानूनी ऑनलाइन कंटेंट पर रोक लगाने के लिए कोई भी कदम न उठाए जाने के कारण ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस वीडियो शेयरिंग ऐप को पाकिस्तान में अश्लीलता फैलाने के कारण ब्लाक किया गया है।
हालांकि पाकिस्तातन टेलिकम्यूीनिकेशन अथॉरिटी का कहना है कि उसने सुरक्षा नहीं, संस्कृति के लिए यह फैसला किया है। अगर टिकटॉक अपने कंटेंट में सुधार करेगा तो अथॉरिटी अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान भी टिकटॉक को बैन करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी वजह देश में फैल रही अश्लीलता बताई है। टिकटॉक के साथ इस तरह के अन्य ऐप को भी बैन करने पर विचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को आदेश दिया है कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऐप्स को अश्लीलता से मुक्त किया जाए। पीटीए ने हाल ही में पांच डेटिंग ऐप्स को बैन किया था जिन पर नग्नता और समलैंगिकता फैलाने का आरोप था।

बता दें कि सीमा विवाद के बाद भारत ने टिकटॉक सहित 100 से अधिक चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया, जिससे चीन बैखला गया। भारत ने डेटा सुरक्षा, देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए इन ऐप्स को खतरनाक बताया था। इसके बाद अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन कर दिया है।

Exit mobile version