Site icon Samagra Bharat News website

राहुल गांधी ने एक बार पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले-मोदी को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है

 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 अक्टूबर।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जहाज खरीदे जाने को लेकर नरेंद्र मोदी पर शनिवार को एक बार फिर हमला बोला और सेना का एक वीडियो शेयर किया जिसको लेकर राहुल ने कहा है कि मोदी को सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है, सैनिकों की नहीं। गांधी चीन और भारत के बीच पिछले कई महीनों से लद्दाख सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं।

बता दें कि वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवान आपस में बात कर रहे हैं। उनसे में एक जवान यह कहता है कि नॉन बुलेटप्रूफ गाड़ी में भेजकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है कि हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और पीएम के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है? गांधी ने गुरुवार को भी प्रधानमंत्री के लिये जहाज खरीदने पर निशाना साधा था और कहा कि पीएम को सिर्फ अपनी छवि की फिक्र है। उन्होंने कहा था पीएम ने अपने लिए 8400 करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पे तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। गरम कपड़े: 30,00,000 जैकेट, दस्ताने: 60,00,000 जूते: 67,20,000 ऑक्सिजन सिलेंडर: 16,80,000। पीएम को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं।

Exit mobile version