Site icon Samagra Bharat News website

कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मिली कामयाबी, भारतीयों के स्विस बैंक खातों की मिली दूसरी लिस्ट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।
कालेधन के खिलाफ चल रहे है भारत सरकार के मुहिम में आज बड़ी कामयाबी मिली है जीं हां भारतीय नागरिकों एवं इकाइयों के स्विस बैंक खातों की दूसरी लिस्ट भारत को मिल चुकी है। बता दें कि स्विटजरलैंड के साथ जानकारी के ऑटोमैटिक एक्सचेंज को लेकर हुए समझौते के तहत भारत को ये विवरण मिले हैं। कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में इसे अहम उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है। स्विटजरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने इस साल AEOI (ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन) फ्रेमवर्क के तहत भारत सहित 86 देशों को वित्तीय खातों से जुड़े विवरण साझा किए हैं। भारत को AEOI के तहत सितंबर, 2019 में पहली बार स्विस खातों से जुड़े विवरण हासिल हुए थे। उस समय स्विस FTA ने 75 देशों के साथ ये विवरण शेयर किए थे।

FTA ने शुक्रवार को कहा गया कि इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज के तहत इस साल 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी दी गई है। पिछले साल लगभग इतने ही खातों की जानकारी FTA की ओर से दी गई थी।

FTA की ओर से जारी बयान में स्पष्ट तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया है लेकिन जानकारी के मुताबिक भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जिनके साथ स्विटजरलैंड ने स्विस बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझा की है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस साल स्विटजरलैंड द्वारा 86 देशों को उपलब्ध करायी गई 30 लाख से अधिक वित्तीय खातों में भारतीयों संख्या काफी अच्छी-खासी है।

Exit mobile version