Site icon Samagra Bharat News website

चप्पल पहन कर साइकिल से बरबीघा विधानसभा से नामांकन भरने आया दर्जी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।

बिहार के शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा से नामांकन करने वाले राजेन्द्र प्रसाद इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि राजेन्द्र प्रसाद पेशे से दर्जी हैं और उन्होंने नामांकन भरने के दैरान मीडिया से बात करते समय ऐसी बात कही है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

शेखपुरा के पूरनकामा निवासी राजेन्द्र प्रसाद जब साइकिल से अपना नामांकन भरने के लिए पहुंचे तो वहां मीडिया से बातचीत करते हुए इस उम्मीदवार ने कहा कि मैने नामांकन लोकतंत्र की मजबूती के लिए भरा है और वह विधायक बनकर पहले खुद के परिवार को माली हालत सुधारना चाहते हैं बाद में जनता की।

उन्होंने कहा कि वह इतने सालों से दर्जी का काम कर रहे हैं मगर जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए। अब वह विधायक बनकर पहले खुदका विकास करेंगे बाद में जनता का। लोग विधायक बनने के बाद दिल्ली, मुंबई में फ्लैट खरीदते हैं हम अपना घर मकान बनाएंगे और अपने परिवार का विकास करेंगे।

Exit mobile version