Site icon Samagra Bharat News website

कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीम जीत के रथ पर सवार हैं, ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। बैंगलोर की टीम ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। गुरकीरत मान की जगह टीम में मुहम्मद सिराज को जगह मिली है। वहीं कोलकाता ने सुनील नरेन की जगह टॉम बेंटन को मौका दिया है।

टूर्नामेंट में शुरुआती 6 मुकाबलों में अच्छा करने वाली कोलकाता और बैंगलोर की टीमें आज शाम अंक तालिका में स्थिति बेहतर करने उतरेगी। इस वक्त दोनों ही टीमों ने 4-4 मुकाबले जीते हैं और नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता की टीम बैंगलोर से उपर तीसरे पायदान पर है। बैगलोर को चौथा स्थान प्राप्त है आज का मुकाबला जीतकर वह तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर की बात करें तो कोलकाता बेहतर नजर आती है। बैंगलोर के खिलाफ खेले कुल 24 मुकाबलों में से टीम ने 14 में जीत हासिल की है वहीं 10 में उसे हार मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली(कप्तान), एबी डिविलियर्स(विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंग्टन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मुहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

कोलकात नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक(कप्तान और विकेटकीपर), टॉम बेंटन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोट, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Exit mobile version