Samagra Bharat News website

BJP ने 5 राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मणिपुर, झारखंड और गुजरात की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल रात हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। गुजरात की सात, मणिपुर की चार, झारखंड और ओडिशा की दो – दो तथा छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां उम्मीदवारों की सूची घोषित की।

Exit mobile version